[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीदासर में नाबालिग का बीहड़ में शव मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

बीदासर में नाबालिग का बीहड़ में शव मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

बीदासर में नाबालिग का बीहड़ में शव मिला:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी

बीदासर : बीदासर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह सनसनी फैल गई। शौच के लिए घर से निकली 15 वर्षीय नाबालिग का शव बीहड़ में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी दिनेश कुमार और बीदासर थानाधिकारी दिलीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने घटनास्थल का गहराई से मुआयना किया और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के परिजन और गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। परिवार का कहना है कि लड़की रोजाना की तरह सुबह करीब 6 से 6 बजकर 15 मिनट शौच के लिए बीहड़ में गई थी, लेकिन समय पर वापस नहीं लौटी।

इस पर पिता उसे ढूंढने पहुंचे तो बेटी का शव पड़ा देखकर दहल उठे। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही घटना की सच्चाई सामने लाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles