[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हिसार में पत्नी की गला घोंटकर हत्या की:आरोपी पति परिजनों और पुलिस को सूचना देकर फरार, चरित्र पर करता था संदेह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिद्धमुख

हिसार में पत्नी की गला घोंटकर हत्या की:आरोपी पति परिजनों और पुलिस को सूचना देकर फरार, चरित्र पर करता था संदेह

हिसार में पत्नी की गला घोंटकर हत्या की:आरोपी पति परिजनों और पुलिस को सूचना देकर फरार, चरित्र पर करता था संदेह

सिद्धमुख : चूरू जिले के सिद्धमुख थाना क्षेत्र के गांव दूमकी निवासी एक युवती की उसके पति ने हिसार में गला घोंटकर हत्या कर दी। पति मांगेराम नायक पर मोनिका के चरित्र पर संदेह के चलते इस वारदात को अंजाम देने का आरोप है। हत्या के बाद आरोपी ने अपने माता-पिता, ससुराल वालों और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल कर सूचना दी, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही दूमकी गांव से मोनिका के पिता रणजीत नायक और अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी मोनिका (23) के हत्यारे पति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस और एफएसएल टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव को सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोनिका के पिता रणजीत नायक ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2021 में हरियाणा के डोभी (हिसार) निवासी मांगेराम नायक से हुई थी।

मांगेराम खेतीबाड़ी का काम करता है और उसकी ढाणी गांव डोभी से करीब दो किलोमीटर दूर तेलनवाली रोड पर स्थित है। रणजीत नायक के अनुसार मांगेराम पहले भी मोनिका को परेशान करता था और उसके साथ मारपीट करता था।

मोनिका और मांगेराम के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। मोनिका अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। उसके पिता रणजीत नायक दूमकी गांव में खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मोनिका के दो छोटे भाई भी हैं। मोनिका का एक दो साल का बेटा है और परिजनों के मुताबिक, वह चार से पांच माह की गर्भवती भी थी।

रिपोर्ट मिलने पर होगा पोस्टमॉर्टम

बालसमंद पुलिस चौकी इंचार्ज शेषकरण ने बताया कि हत्या के कारणों और परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मृतका का शव सरकारी अस्पताल में हैं। जहां परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर जाएगा। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपी के माता-पिता राजस्थान गए थे

परिजनों के पहुंचने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। आरोपी पति अभी मौके से फरार है। आरोपी का पिता रामकुमार अपनी पत्नी के साथ राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से शादी समारोह में गया हुआ है। इसी बीच मौका देखकर सुबह आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin