[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जैतूसर अंडरपास के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:रींगस में हुआ हादसा, शव की शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

जैतूसर अंडरपास के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:रींगस में हुआ हादसा, शव की शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी

जैतूसर अंडरपास के पास ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:रींगस में हुआ हादसा, शव की शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी

रींगस : रींगस में रेवाड़ी-फुलेरा रेलवे मार्ग पर जैतूसर मालाकाली अंडरपास के पास एक ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा किलोमीटर पोल नंबर 1189/16 के पास हुआ। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव को राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

पुलिस ने बताया- व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले, जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों को शव दिखाकर पहचान के प्रयास किए।

मृतक की उम्र करीब 65 से 70 साल के बीच बताई जा रही है। उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 8 इंच, बदन गठीला और रंग गेहुंआ है। सिर पर छोटे बाल और हल्की बढ़ी हुई दाढ़ी-मूंछें थीं। उसने सफेद रंग की बनियान, नीले रंग का स्वेटर, चिट बटन लगा हुआ गुलाबी रंग का चोला और सफेद रंग की धोती पहन रखी थी। दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में तांबे की गोल अंगूठी भी थी।

शिनाख्त के लिए पुलिस कंट्रोल रूम सहित आसपास के पुलिस थानों को भी सूचना दी गई है। पुलिस लगातार मृतक की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। शिनाख्त होने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77