[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा ग्राम पंचायत: मंजू तंवर प्रशासक पद पर बनी रहेंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

काजड़ा ग्राम पंचायत: मंजू तंवर प्रशासक पद पर बनी रहेंगी

उच्च न्यायालय ने पदमुक्ति आदेश पर लगाई रोक, कार्यकर्ताओं में खुशी

सूरजगढ़ : ग्राम पंचायत काजड़ा की निवर्तमान सरपंच एवं प्रशासक मंजू तंवर को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने राज्य सरकार द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को जारी उनके पदमुक्ति आदेश को स्थगित करते हुए उन्हें निर्दोष माना। इसके साथ ही मंजू तंवर ग्राम पंचायत काजड़ा के प्रशासक पद पर यथावत बनी रहेंगी।

राजनीतिक द्वेष बताया कारण

सरकार द्वारा पद से हटाए जाने के बाद मंजू तंवर ने इस कार्रवाई को राजनीतिक द्वेषता से प्रेरित बताते हुए उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। न्यायालय ने 3 दिसंबर 2025 को दिए फैसले में सरकार के आदेश को गलत ठहराया और मंजू तंवर को तत्काल प्रभाव से पद पर बनाए रखने के निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं में उत्साह, मनाई खुशियां

हाईकोर्ट के आदेश के बाद ग्राम पंचायत काजड़ा और सूरजगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और मंजू तंवर को बधाई दी।

मंजू तंवर ने कोर्ट के प्रति आभार जताते हुए इसे “सत्य की जीत” बताया और कहा कि वे पंचायत के विकास कार्यों को पहले की तरह पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाती रहेंगी।

इन लोगों ने दी बधाई

राकेश कुमार मनीठिया, धर्मपाल गांधी, महावीर प्रसाद सैनी, भगवती प्रसाद स्वामी, कैलाश नागवान, भीमसिंह शेखावत, जयप्रकाश स्वामी, सत्यनारायण सिंगाठिया, प्रेम सिंह नायक, सुशील मारवाल, बसंतलाल गुर्जर, नाहर सिंह शेखावत, जगदीश प्रसाद सैन, राय सिंह शेखावत, प्रताप सिंह तंवर, मुकेश सैनी, होशियार सिंह सिंगाठिया, रामप्रताप कटारिया, अनिल जांगिड़, अशोक कुमावत, कपिल गुर्जर, अनिल कलावटिया, धीरसिंह नायक, प्रकाश मेघवाल, अशोक स्वामी, छबील मेघवाल, लक्ष्मीकांत जोशी, रमेश गुर्जर, विनोद सोनी, संदीप शेखावत, विकास मारवाल, छंगाराम मेघवाल, लक्ष्मण सिंह शेखावत, चंद्रकला, पूजा स्वामी, सुमन मेघवाल, माया सिंगाठिया, बलवीर लुहानीवाल, कृष्ण सोनी, अनिल शर्मा, धर्मेंद्र शेखावत, अनिल मेघवाल, अक्षय शर्मा, राजेंद्र सैनी, मुकेश शेखावत सहित अनेक लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77