रामगढ़ बाईपास पर बेकाबू ट्रक नाला तोड़कर फंसा:देर रात पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
रामगढ़ बाईपास पर बेकाबू ट्रक नाला तोड़कर फंसा:देर रात पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा, कोई हताहत नहीं
रामगढ़ शेखावाटी : रामगढ़ शेखावाटी बाईपास पर मंगलवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। तेज रफ्तार से आ रहा एक बेकाबू ट्रक हाईवे किनारे बने नाले को तोड़ता हुआ पुलिस चौकी के पास जा फंसा। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
हाईवे पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि ट्रक चालक ने काफी दूर से ही वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। ट्रक तेज गति से नाले की सुरक्षा दीवारों को तोड़ता हुआ पुलिस चौकी के पास रुका। गनीमत रही कि उस समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।
तेज धमाके की आवाज सुनकर पास स्थित पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और घटनास्थल को सुरक्षित किया। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ की, जिसने बताया कि वह हरियाणा के कैथल से कांडला (गुजरात) की ओर माल लेकर जा रहा था, तभी रामगढ़ बाईपास पर यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर दिनभर यात्रियों और वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। यदि यह हादसा दिन के समय होता तो कई लोगों की जान जा सकती थी। इस घटना में पुलिस चौकी के पास बना नाला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।ट्रक को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। घटना के बाद स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने बाईपास पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, स्पीड ब्रेकर और मजबूत नालों के निर्माण की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039052


