[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर:74 रोगियों की आंखों की जांच, 32 ऑपरेशन के लिए चिह्नित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर:74 रोगियों की आंखों की जांच, 32 ऑपरेशन के लिए चिह्नित

फतेहपुर में एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर:74 रोगियों की आंखों की जांच, 32 ऑपरेशन के लिए चिह्नित

फतेहपुर : फतेहपुर में श्री लक्ष्मी नाथ लायंस क्लब फतेहपुर द्वारा त्रिवेणी भवन फतेहपुर शेखावाटी में बुधवार को एक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल जयपुर के डॉक्टरों और उनकी टीम ने कुल 74 रोगियों की आंखों की जांच की।

जांच के बाद, 32 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इसके अतिरिक्त, पूर्व में आयोजित शिविर में ऑपरेशन करा चुके 26 रोगियों की आंखों की पुनः जांच की गई और उन्हें चश्मे बांटे गए।

क्लब सचिव लायन ओ. पी. जाखड़ ने बताया कि शिविर का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष लायन सीताराम सोनी, क्लब सचिव लायन ओ. पी. जाखड़ और लायन बनवारी लाल शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

चयनित रोगियों को ऑपरेशन के लिए एयर कंडीशनर बस द्वारा जयपुर स्थित शंकरा आई हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। ऑपरेशन के बाद उन्हें वापस फतेहपुर छोड़ा जाएगा। इन रोगियों के लिए भोजन, नाश्ता, चाय, बस सुविधा, ऑपरेशन, जांच, दवाइयां और चश्मे सहित सभी सुविधाएं निशुल्क रहेंगी।

शिविर में पूर्व जॉन चेयरमैन लायन सुनील केशान, जॉन चैयरमेन लायन रीटा कुलहरी, लायन मनोज शर्मा, मनीष पोद्दार, लायन कीर्ति धेलिया, लॉयन आरिफ सोलंकी, लायन फारूक निर्बान, लायन राम थालोड़, लायन अजित मिश्रा, स्काउट प्रह्लाद राय, कमल भोजक, मारुति स्कूल के स्टूडेंट्स और शहर के गणमान्य लोगों ने अपनी सेवाएं दीं। अंत में लायन बनवारी लाल शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker