[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू जिले में बनी 175 नई ग्राम पंचायतें:मरुस्थलीय जिला होने से पुनर्गठन में मिली 20 प्रतिशत छूट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू जिले में बनी 175 नई ग्राम पंचायतें:मरुस्थलीय जिला होने से पुनर्गठन में मिली 20 प्रतिशत छूट

चूरू जिले में बनी 175 नई ग्राम पंचायतें:मरुस्थलीय जिला होने से पुनर्गठन में मिली 20 प्रतिशत छूट

चुरू : पंचायतीराज संस्थाओं के पुनर्गठन की अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इसके बाद चूरू जिले में 175 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं, जिससे अब कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 478 हो गई है।

पहले जिले में 304 ग्राम पंचायतें थीं। साहवा के नगर पालिका बनने के बाद यह संख्या 303 रह गई थी। नई पंचायतों के गठन से अब बड़ी संख्या में सरपंचों, उपसरपंचों और वार्ड पंचों के पद बढ़ जाएंगे। इन नई पंचायतों के आधार पर ही आगामी चुनाव होंगे, जिसका स्थानीय राजनीति पर भी असर पड़ेगा।

चूरू जिले को मरुस्थलीय जिलों में शामिल होने के कारण पुनर्गठन में विशेष छूट दी गई है। सामान्यतः 2011 की जनगणना के अनुसार न्यूनतम 2000 की जनसंख्या पर एक ग्राम पंचायत का गठन किया जाता है। हालांकि, चूरू जिले को इसमें 20 प्रतिशत की छूट मिली है, जिससे यहां 1600 की जनसंख्या पर भी ग्राम पंचायत बनाई जा सकती है।

बीदासर पंचायत समिति में 17 नई ग्राम पंचायतें बनाई गई हैं, जिससे अब यहां कुल ग्राम पंचायतों की संख्या 44 हो गई है। इनमें साजनसर, शिवपुरी, कांधनसर, सडू बड़ी, नोडिया, नब्बासर, आसरासर, गौदूसर नारलोतान, सोनियासर सुखराम, परावा, मानपुरा, ढिगारिया, डूंगरास आधूणा, बैनाथा जोगलिया, ढढेरू गोदारान, ढाणी कुम्हारान और रामदेवरा शामिल हैं।

इसी तरह, सुजानगढ़ पंचायत समिति में भी 17 नई ग्राम पंचायतें बनी हैं, जिससे कुल संख्या 51 हो गई है। नई ग्राम पंचायतों में करेजड़ा, तेलाप, लिखमणसर, बिलगा, कोडासर बीदावतान, गनोड़ा, देवानी, जिदरासर, खारिया बड़ा, पार्वतीसर, भांगीवाद, चारिया, सांडन, घोटड़ा, खालिया, डूंगरास अगूणा और बोधियावास शामिल हैं।

नई ग्राम पंचायतों के गठन से क्षेत्र के राजनेताओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। अब जनप्रतिनिधि आगामी सरपंच और पंच चुनावों के लिए अपनी रणनीतियां बनाने में जुट गए हैं।

Related Articles