[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चूरू से जयपुर तक ट्रैक्टर मार्च


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का चूरू से जयपुर तक ट्रैक्टर मार्च

सांसद राहुल कस्वां के नेतृत्व में 17 नवंबर को निकलेगा विशाल मार्च, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस 17 नवंबर को चूरू से जयपुर तक विशाल ट्रैक्टर मार्च निकालेगी। मार्च का नेतृत्व चूरू सांसद राहुल कस्वां करेंगे। इसी को लेकर रविवार को शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने मार्च की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीफ–2021 का 500 करोड़ का बीमा क्लेम निरस्त करना किसानों के साथ गंभीर अन्याय है। सरकार किसानों की पीड़ा को अनदेखा कर रही है।

रफीक मंडेलिया ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार चुनावों में वादे करती है, लेकिन किसानों को राहत देने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि अब चूरू का किसान अपने हक के लिए सड़क पर उतरने को तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 17 नवंबर को होने वाले मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक का संचालन डॉ. प्यारेलाल दानोदिया ने किया। कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता रहे उपस्थित

बैठक में युवा नेता ईरशाद मंडेलिया, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, प.स. प्रतिपक्ष नेता धर्मेंद्र बुडानिया, पूर्व प्रधान अम्मीलाल कस्वां, किसान नेता आदूराम न्योल, नारायण बालाण, जिला उपाध्यक्ष जमील चौहान, विधाधर मेघवाल, किशनाराम बाबल, सुखाराम घिंटाला, भरत सिंह चलकोई, योगेश ढाका, श्रवण बसेर, प्रेमप्रकाश जानू, सीताराम नाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker