[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत से जहरीले गेहूं के दाने से 3 मोर बीमार:ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर प्राथमिक घरेलू उपचार दिया, वन विभाग की टीम को सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिद्धमुख

खेत से जहरीले गेहूं के दाने से 3 मोर बीमार:ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर प्राथमिक घरेलू उपचार दिया, वन विभाग की टीम को सौंपा

खेत से जहरीले गेहूं के दाने से 3 मोर बीमार:ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर प्राथमिक घरेलू उपचार दिया, वन विभाग की टीम को सौंपा

सिद्धमुख : सिद्धमुख तहसील की ग्राम पंचायत रामसरा ताल के धोलिया गांव में शनिवार सुबह जहरीला दाना खाने से तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर बीमार हो गए। ग्रामीणों ने बीमार मोरों को रेस्क्यू कर क्षेत्रीय वन विभाग की टीम को सौंपा, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।

यह घटना गेहूं की बिजाई के दौरान हुई, जब मोरों ने खेत में पड़े जहरीले गेहूं के दाने खा लिए। सामाजिक कार्यकर्ता झिन्डूराम धोलिया ने सबसे पहले बीमार मोरों को देखा और तत्काल क्षेत्रीय वन विभाग, राजगढ़ को सूचना दी। उन्होंने मोरों को प्राथमिक घरेलू उपचार भी दिया।

ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू

दोपहर करीब तीन बजे ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय वन विभाग से रणसिंह पूनियां और विजेन्द्र धोलिया गांव पहुंचे। वहां झिन्डूराम धोलिया और अन्य ग्रामीणों ने सुरक्षित रेस्क्यू किए गए तीनों घायल मोरों को वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया।

क्षेत्रीय वन विभाग की टीम ने राष्ट्रीय पक्षी मोरों की जान बचाने के लिए झिन्डूराम धोलिया और अन्य ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान झिन्डूराम धोलिया, श्रवण शर्मा और मानसिंह मेघवाल सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin