[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की समझाइश:पालिका ने दी चेतावनी, स्वयं नहीं हटाया तो होगी सख्त कार्रवाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की समझाइश:पालिका ने दी चेतावनी, स्वयं नहीं हटाया तो होगी सख्त कार्रवाई

बिसाऊ में सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने की समझाइश:पालिका ने दी चेतावनी, स्वयं नहीं हटाया तो होगी सख्त कार्रवाई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : बिसाऊ में नगरपालिका टीम ने बाइपास पर सड़क किनारे और दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए दुकानदारों को समझाइश दी। नगरपालिका ने चेतावनी दी है कि यदि दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला कलेक्टर के निर्देशों के पालन में की जा रही है। बिसाऊ के बाइपास सर्किल पर दुकानदारों और ठेले वालों को सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अतिक्रमण स्वयं नहीं हटाया गया, तो नगरपालिका द्वारा इसे हटाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगरपालिका टीम में कनिष्ठ अभियंता सोमेंत कुमार, वरिष्ठ लिपिक खेम सिंह राठी और लेखा सहायक अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker