[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घरेलू विवाद के बाद युवक ने खेत में पिया कीटनाशक:उल्टियां होने और तबीयत बिगड़ने पर घरवाले हॉस्पिटल लेकर गए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घरेलू विवाद के बाद युवक ने खेत में पिया कीटनाशक:उल्टियां होने और तबीयत बिगड़ने पर घरवाले हॉस्पिटल लेकर गए

घरेलू विवाद के बाद युवक ने खेत में पिया कीटनाशक:उल्टियां होने और तबीयत बिगड़ने पर घरवाले हॉस्पिटल लेकर गए

चूरू : चूरू में घरेलू विवाद के बाद 18 वर्षीय युवक ने खेत में काम करते समय जहरीला पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे रतनगढ़ से चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसे मेडिकल आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है। युवक के पिता के अनुसार, उनका बेटा सुनील कुमार रविवार दोपहर खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने फसलों पर छिड़काव के लिए रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया।

जहर पीने के कुछ देर बाद ही सुनील को उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने तुरंत उसे निजी वाहन से रतनगढ़ के जालान अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया। हालांकि, तबीयत लगातार बिगड़ती देख चिकित्सकों ने उसे चूरू डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से सुनील को चूरू पहुंचाया गया, जहां वह वर्तमान में आईसीयू वार्ड में भर्ती है। डॉक्टरों के अनुसार, युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और निगरानी में रखा गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin