[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत

खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : खाद्य आपूर्ति विभाग मंत्री सुमित गोदारा का बुधवार को चूरू प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह स्वागत कार्यक्रम विधायक हरलाल सहारण और भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर आयोजित हुआ। मंत्री गोदारा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार लोकहित में लगातार कार्य कर रही है, जिससे जनता के बीच शासन के प्रति विश्वास और सकारात्मकता का माहौल बना है। उन्होंने बताया कि राज्यभर में लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा सूची से अपने नाम हटाए हैं, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी आमजन तक पहुँचाएं। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मंत्री सुमित गोदारा के नेतृत्व में खाद्य विभाग पारदर्शी और संवेदनशील ढंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में कार्यकर्ताओं से जनता के बीच सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश सरकार जनता के लिए कार्य कर रही है, जिससे हर व्यक्ति में शासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ है और सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँच रहा है।

इस अवसर पर चूरू प्रधान दीपचंद राहड़, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, सत्तार खान, सुशील लाटा, रचना कोठारी, विमला गढ़वाल, गोपाल बालाण, महेन्द्र न्यौल, विजय कस्वां, जयपाल सिंह टकणेत, सुरेश मिश्रा, कपिल चंदेल, रजत शर्मा, महावीर पूनियां, मनोज गढ़वाल, दाऊद थीम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77