[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में नवभारत साक्षरता कार्यशाला संपन्न:निरक्षरों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में नवभारत साक्षरता कार्यशाला संपन्न:निरक्षरों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

चूरू में नवभारत साक्षरता कार्यशाला संपन्न:निरक्षरों के सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर

चूरू : चूरू के पंचायत समिति सभागार में बुधवार को नवभारत साक्षरता कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें चूरू ब्लॉक के पीईईओ, यूसीईओ और साक्षरता प्रभारी शिक्षक मौजूद रहे।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल डूडी ने बताया कि नवभारत साक्षरता कार्यक्रम का लक्ष्य चयनित असाक्षरों को शत-प्रतिशत साक्षर करना है। जिला सहायक परियोजना अधिकारी राजेंद्र पूनिया ने स्पष्ट किया कि ‘उल्लास – नवभारत कार्यक्रम’ का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के शिक्षा से वंचित निरक्षरों को अक्षर ज्ञान के साथ-साथ उनका सर्वांगीण विकास करना है।

सूर्यकांत शर्मा ने साक्षरता के व्यापक अर्थ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मतलब केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि ज्ञान को जीवन में व्यावहारिक रूप से प्रयोग करना भी है।

ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चिरंजीलाल सैनी ने बताया कि चूरू ब्लॉक के निरक्षरों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल साक्षरता, कानूनी जानकारी, पर्यावरण संबंधी जागरूकता और नागरिक कर्तव्यों की शिक्षा दी जानी चाहिए। इसके साथ ही सतत शिक्षा के प्रयास भी महत्वपूर्ण हैं। दक्ष प्रशिक्षक अशोक दाधीच ने ‘उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में मनमोहन सैनी, ज्योति वर्मा, महेश शर्मा, कपिल वर्मा, महेंद्र रैगर और विजेंद्र सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विनय कुमार सोनी ने किया, जबकि ब्लॉक कोऑर्डिनेटर चिरंजीलाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles