[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसद के पहुंचने से पहले मंडी व्यापारियों की हड़ताल खत्म:व्यापारियों और पल्लेदारों में बनी सहमति, शुक्रवार से होगी कृषि जिंसों की नीलामी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

सांसद के पहुंचने से पहले मंडी व्यापारियों की हड़ताल खत्म:व्यापारियों और पल्लेदारों में बनी सहमति, शुक्रवार से होगी कृषि जिंसों की नीलामी

सांसद के पहुंचने से पहले मंडी व्यापारियों की हड़ताल खत्म:व्यापारियों और पल्लेदारों में बनी सहमति, शुक्रवार से होगी कृषि जिंसों की नीलामी

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर की ‘ए’ श्रेणी कृषि उपज मंडी में पिछले आठ दिनों से जारी व्यापारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार शाम को सीकर सांसद अमराराम के पहुंचने से पहले ही समाप्त हो गई। मंडी समिति में व्यापारियों और पल्लेदारों के बीच चल रहे विवादों का दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से निपटारा कर लिया है। कृषि उपज मंडी सचिव शीशराम चौधरी ने बताया कि मंडी में शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से कृषि जिंसों की नीलामी फिर से शुरू की जाएगी। व्यापारी सांवरमल बजाज ने बताया कि पल्लेदार संघ की मजदूरी बढ़ाने सहित सभी जायज मांगों को स्वीकार कर लिया गया है।

समझौते से पहले मजदूर पल्लेदारों और अखिल भारतीय किसान सभा की एक संयुक्त बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
समझौते से पहले मजदूर पल्लेदारों और अखिल भारतीय किसान सभा की एक संयुक्त बैठक हुई। जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

समझौते से पहले, मजदूर पल्लेदारों और अखिल भारतीय किसान सभा की एक संयुक्त बैठक मंडी में पल्लेदार यूनियन के अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी की अध्यक्षता में हुई थी। सीकर सांसद अमराराम के सभा में पहुंचने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई। शाम 4 बजे सभा को संबोधित करते हुए सीकर सांसद अमराराम ने कहा कि श्रीमाधोपुर मंडी सीकर जिले की सबसे बड़ी मंडी है। उन्होंने व्यापारियों और पल्लेदारों को मजदूरी गतिरोध का समाधान करने के लिए बधाई दी।

माकपा नीमकाथाना जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर किसानों के लिए बने प्लेटफॉर्म को खाली नहीं करवाया गया, तो किसान सभा मंडी गेटों पर ताला लगाकर आंदोलन करेगी। धोद के पूर्व विधायक पेमाराम और सीटू जिलाध्यक्ष सुभाष नेहरा ने भी सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर कैलाश सामोता, फूलचंद सैनी, पूर्ण सिंह कुड़ी, केशाराम धायल और सुरेंद्र सैनी सहित बड़ी संख्या में पल्लेदार मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin