[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में मेडिकल स्टोर में चोरी, CCTV में कैद:भगत सिंह चौक के पास हुई वारदात, नकदी-दवाइयां लूट ले गए चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में मेडिकल स्टोर में चोरी, CCTV में कैद:भगत सिंह चौक के पास हुई वारदात, नकदी-दवाइयां लूट ले गए चोर

सादुलपुर में मेडिकल स्टोर में चोरी, CCTV में कैद:भगत सिंह चौक के पास हुई वारदात, नकदी-दवाइयां लूट ले गए चोर

सादुलपुर : सादुलपुर के भगत सिंह चौक के पास एक मेडिकल स्टोर में बीती रात चोरी हो गई। चोरों ने दुकान से नकदी और दवाइयां चुरा लीं। चोरी की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें दो युवक वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दुकान मालिक राजेंद्र पूनिया ने बताया- गुरुवार शाम वो दुकान बंद कर घर गए थे। शुक्रवार सुबह जब वो दुकान पर पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर गल्ले में रखी नकदी और कुछ महंगी दवाइयां चुरा ले गए।

चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं और चोरों की पहचान शुरू कर दी है। फुटेज में एक युवक दुकान के गल्ले से नकदी निकालते और दवाइयों के पैकेट उठाते हुए स्पष्ट दिख रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin