[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कॉपर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कॉपर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

खेतड़ीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक:'वोट चोर गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ, एजेंसियों को डराने का आरोप

खेतड़ी नगर : केसीसी के दीनबंधु मैरिज पैलेस में सोमवार को खेतड़ी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की खेतड़ी विधान सभा क्षेत्र की कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खानू खान बुधवाली थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, पुर्व ब्लाक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, विधान सभा प्रभारी प्रवीण जाखड़, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला यादव, किशनलाल जेदिया, पूर्व उपप्रधान अमरसिंह गुर्जर, नासीर हुसैन, खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष रामवतार सैनी, आकाश कुल्हरी, पूर्व सरपंच राजेश सिंह, ग्यारसीलाल, विनोद सोनी, सतवीर महरानिया, शीशराम गुर्जर, राजपाल डोई, बलबीर सैनी, जिला प्रवक्ता सेतोष सैनी, महिला ब्लॉक अध्यक्ष लाली देवी, रीना शर्मा मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश सूंड़ा ने की।

फोटो: खेतड़ी नगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डा. जितेंद्र सिंह

पूर्व मंत्री डा. जितेंद्रसिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान भाजपा पर चुनावों में हेराफेरी करने और जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर सत्ता में आने के आरोपों के विरोध में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा चुनावी ईमानदारी पर उठ रहे सवालों के घेरे से बाहर नहीं आती, तब तक कांग्रेस और आम जनता का यह विरोध अभियान जारी रहेगा। ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार को जनता की नाराजगी का सीधा संदेश देना चाहते हैं। अभियान के तहत स्थानीय नागरिक, युवा और पार्टी कार्यकर्ता बैनर पर हस्ताक्षर करने का मुख्य उद्देश्य जनता की आवाज को सीधे जनता से ही बुलंद करना है।

फोटो: खेतड़ी नगर। वोट चोर गद्दी छोड़ के तहत पोस्टर पर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते अतिथि

मुख्य अतिथि खानू खान बुधवाली ने भाजपा सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर मनमर्जी तरीके से ईमानदार लोगों व नेताओं को डराने का प्रयास कर रही है, केंद्र सरकार अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे। भाजपा सरकार की ओर से अपनी सरकार बनाने के गलत तरीके से नितिया अपना रही है जो संविधान विरोधी है। सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में वोट चोरी कर लोकतंत्र को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा की सरकार में आए दिन अपराधिक घटनाएं होने से अपराध को बढ़ावा मिल रहा है तथा देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी गदी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को भाजपा की ओर से किए जा रहे कारनामों को उजागर किया जाएगा।

इस दौरान प्रवीण जाखड़, खेतड़ी पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास, शकुंतला यादव, किशनलाल जेदिया, पूर्व उपप्रधान अमरसिंह गुर्जर ने भी संबोधित करते हुए कहा कि हम सब को कांग्रेस की कार्य योजनाओं को गांव-गांव व घर घर पहुंचना होगा। इस मौके पर सरजीत स्वामी,महावीर प्रसाद तोगड़िया, नगर टीबा, मनीराम ठेकेदार, रोहितास, प्रहलाद, खेताराम, सरदारा राम सैनी, लक्ष्मीनारायण, गफ्फार खान, बलबीर सैनी, कृष्ण दुधवा, हनुमान, ठाकुर सिंह, डॉ सुभाष, राजेंद्र, राजकुमार खन्ना, किरण देवी, सुनीता देवी, सुमन यादव आदि मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker