[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गंगापुर सिटी लाठीचार्ज पर लक्ष्मणगढ़ में आक्रोश:दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

गंगापुर सिटी लाठीचार्ज पर लक्ष्मणगढ़ में आक्रोश:दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

गंगापुर सिटी लाठीचार्ज पर लक्ष्मणगढ़ में आक्रोश:दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया

लक्ष्मणगढ़ : गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) में अग्रवाल-खंडेलवाल समाज पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को लक्ष्मणगढ़ में आक्रोश देखने को मिला। लक्ष्मणगढ़ अग्रवाल समाज के लोगों ने मामले के विरोध में शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के युवा प्रदेश महामंत्री संदीप बजाज ने कहा कि गंगापुर सिटी में 17 सितम्बर को समाज के लोग शांति और लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने बेवजह लाठीचार्ज किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अनुशासित और शांतिप्रिय अग्रवाल समाज के साथ इस तरह की कार्रवाई राजनीतिक दबाव को उजागर करती है।

बजाज ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। विरोध प्रदर्शन में अग्रवाल समाज के मंत्री लखीप्रसाद बादूसरिया, उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, सामाजिक कार्यकर्ता गणेश मोदी, पूर्व पार्षद राजेश जाजोदिया, जयप्रकाश जाजोदिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin