[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में बेसहारा सांडों का आतंक:दुकानदार पर हमला, स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में बेसहारा सांडों का आतंक:दुकानदार पर हमला, स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है

नीमकाथाना में बेसहारा सांडों का आतंक:दुकानदार पर हमला, स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना में आवारा सांडों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। लक्ष्मी टॉकीज रोड पर दो सांडों ने एक दुकानदार पर हमला कर दिया, जिसमें दुकानदार बाल-बाल बच गया। यह घटना तब हुई जब दुकानदार अपनी दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहा था। अचानक तेज गति से आए दो सांडों ने उस पर हमला करने का प्रयास किया। दुकानदार ने तुरंत दुकान के अंदर भागकर अपनी जान बचाई। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद नगर पालिका प्रशासन आवारा पशुओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है, जिसके कारण वाहन चालक और आमजन आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें पकड़कर दूसरी जगह छोड़ा जाए, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin