[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुष्कर में होने वाले 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ हेतु विप्र समाज की सभा आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुष्कर में होने वाले 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ हेतु विप्र समाज की सभा आयोजित

पुष्कर में होने वाले 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ हेतु विप्र समाज की सभा आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : तीर्थराज पुष्कर में आगामी वर्ष 8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 के मध्य आयोजित होने वाले 200 कुण्डीय शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ के निमंत्रण के लिए गुरुवार को मिट्ठूका धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण समाज की सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए यज्ञ सम्राट पूज्य स्वामी प्रखर महाराज ने ब्राह्मण समाज को उसकी शक्ति, सामर्थ्य और महान इतिहास से परिचित करवाया। उन्होंने गायत्री मंत्र की महत्ता और यज्ञ के अलौकिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए विप्र समाज से घी, समिधा, मंत्रजाप, आर्थिक सहयोग और विभिन्न सेवाकार्यों में भागीदारी का आह्वान किया।

एडवोकेट अश्विन महर्षि ने जानकारी दी कि यह विराट महायज्ञ स्वामी प्रखर महाराज के सानिध्य में पुष्कर की मणिवेदिका गायत्री शक्तिपीठ पर सम्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र की शक्ति ही ब्राह्मण को बल, संस्कार, रोजगार और यश-कीर्ति प्रदान करती है।

इस अवसर पर महेश मिश्र, अरुण गौड़, श्रीकांत पारीक, बजरंग लाल शर्मा, विश्वनाथ जोशी, रामवतार बिल, प्रदीप खीरोड़, अनिल शर्मा, सज्जन जोशी, गौतम खंडेलवाल, सुनील सामरा, नीरज सोनक, मेजर डी.पी. शर्मा, कैलाश चोटियां, रामनिवास शास्त्री, भरत शर्मा, रिद्धीकरण बांसोतीया, योगेंद्र मिश्रा, दीपक इंदौरिया, गोविंद मिश्रा (गुरु) सहित बड़ी संख्या में विप्रबंधु उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin