[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सूरजगढ़ होटल में तोड़फोड़, मंथली मांगने के आरोप में 2 आरोपी सलाखों के पीछे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

सूरजगढ़ होटल में तोड़फोड़, मंथली मांगने के आरोप में 2 आरोपी सलाखों के पीछे

सूरजगढ़ होटल में तोड़फोड़, मंथली मांगने के आरोप में 2 आरोपी सलाखों के पीछे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

सूरजगढ़ : झुंझुनू पुलिस ने सूरजगढ़ इलाके के चौराड़ी अगुणी गाँव में एक होटल में तोड़फोड़, मारपीट और मंथली (मासिक हफ्ता) मांगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योती उपाध्याय के निर्देश पर की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत और वृत्ताधिकारी विकास धींधवाल के मार्गदर्शन में सूरजगढ़ थानाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।यह घटना 3 जुलाई 2025 की है। बडबर निवासी सुभाष शर्मा, जो चौराड़ी अगुणी से बडबर जाने वाली रोड पर स्थित ‘गौरव वाटर पार्क’ होटल में काम करते हैं, ने पुलिस को बताया कि 3 जुलाई की शाम करीब 9 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग, प्रदीप (पुत्र समुंद्र सिंह) और भवानी सिंह (पुत्र रघुवीर सिंह), होटल पर आए। उन्होंने सुभाष से कहा कि अगर होटल चलाना है तो हर महीने 20,000 रुपये देने होंगे, वरना वे होटल नहीं चलने देंगे। धमकी देकर वे चले गए। अगले दिन, 4 जुलाई को प्रदीप, भवानी सिंह, धोलु (पुत्र बिशन सिंह) और 10-11 अन्य लोग फिर से होटल पर आए। उन्होंने सुभाष के साथ मारपीट की और होटल में जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने काउंटर से 48,000 रुपये भी निकाल लिए और धमकी दी कि जब तक 20,000 रुपये का हफ्ता नहीं दिया जाएगा, तब तक होटल नहीं चलने दिया जाएगा। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई। इस टीम ने आसूचना और साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए भवानी सिंह (पुत्र रघुवीर सिंह) और सुरेंद्र सिंह उर्फ धोलु (पुत्र बिशन सिंह) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी चौराड़ी अगुणी गाँव के ही रहने वाले हैं। यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे इलाके में बदमाशों के हौसले पस्त होंगे। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin