[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में ट्रक और पिकअप में भिड़ंत:गाय को बचाने के चक्कर में हादसा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में ट्रक और पिकअप में भिड़ंत:गाय को बचाने के चक्कर में हादसा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

सीकर में ट्रक और पिकअप में भिड़ंत:गाय को बचाने के चक्कर में हादसा, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

सीकर : सीकर में सांवली बायपास से बीकानेर रूट पर एक ट्रक और पिकअप में भीषण भिड़ंत हो गई। ट्रक हाईवे किनारे बने ढाबे के सामने पलट गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि ट्रक ड्राइवर ने गाय को बचाने की कोशिश की और ब्रेक लगा दिए। जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और पिकअप से भिड़ गया। ट्रक सीकर से जयपुर की ओर जा रहा था। पिकअप गाड़ी सीकर से लक्ष्मणगढ़ की ओर जा रही थी। पिकअप गाड़ी को टक्कर मारने के बाद ढाबे के सामने पलट गया। जिसके बाद हाईवे पर जाम लग गया।

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई पिकअप गाड़ी।
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई पिकअप गाड़ी।

ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार

भिड़ंत के ठीक बाद ट्रक और पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। मौके से ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। जबकि पिकअप चालक को मामूली चोटें लगी हैं।

आमने-सामने की भिड़ंत

हाईवे पेट्रोलिंग ऑफिसर महिपाल यादव ने बताया- ट्रक सीकर से जयपुर जा रहा था और कैंपर गाड़ी लक्ष्मणगढ़ की ओर जा रही थी, तभी अचानक सामने आ रही गाय को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को मोड़ दिया और ब्रेक लगा दिए। जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। यादव ने कहा कि हाईवे पर आवारा पशुओं की समस्या बढ़ रही है, जिसके चलते ऐसे हादसे आम हो गए हैं।

सीकर में 150 से ज्यादा एक्सीडेंट

सीकर जिले में इस साल अब तक 150 से ज्यादा सड़क हादसे दर्ज हो चुके हैं। जिनमें 50 से अधिक मौतें हुई हैं। हाइवे पर स्पीड लिमिट का पालन न करना और आवारा पशु इसका मुख्य कारण हैं। स्थानीय लोगों ने सांवली बाइपास पर फुट ओवरब्रिज और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin