[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:​​​​​​​महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई, 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:​​​​​​​महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई, 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया

श्रीमाधोपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता:​​​​​​​महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई, 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया

श्रीमाधोपुर : सीकर के श्रीमाधोपुर में 5 दिवसीय महाराजा अग्रसेन की जयंती पर जनरल नॉलेज पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन अग्रवाल समाज समिति और नवयुवक मंडल के नेतृत्व में किया जा रहा है। प्रतियोगिता अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी और नवयुवक मंडल अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में हुआ। संयोजक गौरव अग्रवाल और विकास मऊवाला ने बताया कि कक्षा 8 से स्नातकोत्तर तक के 50 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिन्हें 6 समूहों में बांटा गया था।

महिला संयोजक क्षमा कयाल और ललित थोईवाला ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्रों से सामाजिक और धार्मिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इसमें ग्रुप ‘एफ’ ने सबसे अधिक अंकों के साथ जीत हासिल की, जबकि ग्रुप ‘ए’ दूसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष बाबूलाल चौधरी, उपाध्यक्ष हरि ओम गोकुलका, बजरंगलाल अमरसरिया, मंत्री बजरंगलाल केडिया, महिला कार्यकारिणी के सदस्य और समाज के कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin