[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:चांदी का करता था काम, दुकान बंद कर आ रहा था चूरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:चांदी का करता था काम, दुकान बंद कर आ रहा था चूरू

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:चांदी का करता था काम, दुकान बंद कर आ रहा था चूरू

चूरू : चूरू में सड़क हादसे में घायल युवक की बीकानेर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने युवक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को वार्ड दस निवासी महमूद लुहार ने बताया कि उसका भाई मोहम्मद खुर्शीद (37) तेलियान मस्जिद के पास चांदी का काम करता था। 11 सितंबर की शाम खुर्शीद अपनी दुकान बंद कर बाइक से चूरू लौट रहा था। गौरीसर और सेहला के बीच एक अज्ञात वाहन ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर रूप से घायल खुर्शीद को पहले चूरू के जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत बिगड़ने पर उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कोतवाली थाना पुलिस ने महमूद लुहार की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin