[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राहत लेकर आए ग्रामीण सेवा शिविर, 07 वर्षों से लंबित खाता विभाजन हुआ तो जताया सरकार का आभार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राहत लेकर आए ग्रामीण सेवा शिविर, 07 वर्षों से लंबित खाता विभाजन हुआ तो जताया सरकार का आभार

राहत लेकर आए ग्रामीण सेवा शिविर, 07 वर्षों से लंबित खाता विभाजन हुआ तो जताया सरकार का आभार

चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रदेश की जनता को बेहतरीन नागरिक सेवाएं उपलब्ध करवाने की मंशा के साथ संचालित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविर अत्यंत लाभदायक साबित हो रहे हैं। जनता के वर्षों से अटक काम शिविरों में मौके पर ही हो रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण है चूरू जिले की बीदासर पंचायत समिति की बैरासर ग्राम पंचायत का जिसमें 17 सितंबर को आयोजित शिविर में गांव के ​ही खेताराम, पप्पूराम, मोहनराम, रूपाराम, हेमाराम आदि खातेदारों ने कृषि भूमि के विभाजन हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। खातेदारों ने कहा कि वे अपनी कृषि भूमि के खाता विभाजन हेतु 07 वर्षों से प्रयासरत थे, परन्तु विविध कारणों से खाता विभाजन नहीं हो पाया। ग्राम पंचायत में शिविर की सूचना मिली तो सभी खातेदारों ने उपस्थित होकर राजस्व टीम को अपना परिवाद प्रस्तुत किया। पटवारी बाबूलाल व भू-अभिलेख निरीक्षक नेमीचंद ने जांच कर विभाजन प्रस्ताव तैयार किया, जिसे मौके पर ही स्वीकृत ​किया गया। खाता विभाजन होने पर सभी खातेदारों ने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार के यह कैम्प उनके लिए राहत लेकर आए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin