[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा बोले- हाइफा हीरो थे मेजर दलपत सिंह:शिक्षा मंत्री रहते हुए पाठ्यक्रम में शामिल किया, बलिदान दिवस पर 23 को सीकर में होंगे कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डोटासरा बोले- हाइफा हीरो थे मेजर दलपत सिंह:शिक्षा मंत्री रहते हुए पाठ्यक्रम में शामिल किया, बलिदान दिवस पर 23 को सीकर में होंगे कार्यक्रम

डोटासरा बोले- हाइफा हीरो थे मेजर दलपत सिंह:शिक्षा मंत्री रहते हुए पाठ्यक्रम में शामिल किया, बलिदान दिवस पर 23 को सीकर में होंगे कार्यक्रम

सीकर : हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 107वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को सीकर के प्रधानजी का जाव में रावणा राजपूत समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा, शहीद वीरांगना सम्मान और सामाजिक जन जागृति सम्मेलन का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन रविवार को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सीकर विधायक राजेंद्र पारीक और पूर्व विधायक रतन जलधारी ने किया।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- मेजर दलपत सिंह शेखावत ने इजराइल के हाइफा शहर को तुर्की और जर्मन सेनाओं के कब्जे से मुक्त कराया था। दलपत सिंह ने जोधपुर सेना की टुकड़ी के साथ साहस का परिचय दिया था।

पोस्टर का विमोचन करते हुए पीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा।
पोस्टर का विमोचन करते हुए पीसीसी गोविंद सिंह डोटासरा।

डोटासरा ने कहा- उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए मेजर साहब की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करवाया, ताकि युवा और बच्चे उनके जीवन से प्रेरणा ले सकें। डोटासरा ने सभी समाजों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे वीर योद्धा किसी एक समाज के नहीं, बल्कि पूरे देश के गौरव हैं।

पोस्टर का विमोचन करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक रतन जलधारी।
पोस्टर का विमोचन करते हुए भाजपा के पूर्व विधायक रतन जलधारी।

22 सितंबर को दी जाएगी शहीदों को श्रद्धांजलि

आयोजन समिति के एडवोकेट हनुमान सिंह पालवास ने बताया कि 22 सितंबर को बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर जयपुर रोड स्थित शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। अगले दिन 23 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा, शहीद वीरांगना सम्मान और सामाजिक जन जागृति सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सीकर जिले की सभी विधानसभाओं, शहर के वार्डों और गांवों में जनसंपर्क किया जा रहा है।

पोस्टर का विमोचन करते हुए सीकर कांग्रेस विधायक राजेन्द्र पारीक।
पोस्टर का विमोचन करते हुए सीकर कांग्रेस विधायक राजेन्द्र पारीक।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin