[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चौ. चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

चौ. चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक कर सरकार से किसान पार्क व लाइब्रेरी के लिए जमीन आवंटन की उठाई मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

सीकर : शहर के रानी सती रोड स्थित एक निजी विवाह स्थल में आज चौधरी चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह और आगामी कार्य की रूपरेखा को लेकर कार्यकर्ता मीटिंग आयोजित की गई। बैठक दौरान सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि चौधरी चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान का पुराना रिकॉर्ड मेंटेन बैठक में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही बैठक में प्रस्ताव लेकर निर्णय किया गया कि चौधरी चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान को सरकार की ओर से जमीन आवंटित की जाए। जिसमें संस्थान की ओर से लाइब्रेरी बनाकर सभी धर्मों व जातियों के महापुरुषों चित्र लगाए जाएंगे। इसके साथ ही सामाजिक व शिक्षा से जुड़े अन्य कार्य भी किए जाएंगे।

बैठक में सरकार की ओर से भूमि आवंटन होने पर किसान उद्यान बनाने का निर्णय भी लिया गया। किसान उद्यान की देखरेख का कार्य भी चौधरी चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से किया जाएगा। हालांकि पूर्व में भी किसान उद्यान की मांग जिला कलेक्टर के सामने रखी गई थी। जिला कलेक्टर व सरकार की ओर से जगह आवंटन की जाती है तो चौधरी चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान की ओर से ही पौधारोपण सहित देखरेख का कार्य किया जाएगा।

चौधरी चरण सिंह ग्रामीण विकास संस्थान के अध्यक्ष पूरणमल, लक्ष्मणगढ़ प्रधान मदन सेवदा, भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष रामचंद्र सुंडा, प्रोफेसर जवाहर सिंह जाखड़, शिवदयाल सिंह मील लालासी, नेकीराम आर्य, सेवाराम सुंडा, कर्नल जगदेव सिंह, छाधुराम मंगवा, भारतीय किसान यूनियन युवा इकाई जिलाध्यक्ष नरेंद्र धायल, रक्तदाता मोटीवेटर बीएल मील, पूर्व प्रधान चोखाराम बुरड़क, बीरबल सिंह आर्य, रामचंद्र आर्य, रतन सिंह लोरा, रतन सिंह पिलानिया, राजेंद्र बिरडा सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin