[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विघ्नहर्ता बप्पा की उतारी महाआरती, लगाए छप्पन भोग में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विघ्नहर्ता बप्पा की उतारी महाआरती, लगाए छप्पन भोग में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

विघ्नहर्ता बप्पा की उतारी महाआरती, लगाए छप्पन भोग में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : सिंघाना गांव हीरवा में चल रहे सातवां गणेश उत्सव गणपति भक्तों के जीवन से करते हैं दुखों का नाश, गणपति के दरबार में पूरे होते हैं सबके काज इस भावना संग सड़कों पर आस्था विश्वास संग नाचते गाते गणेश जी के भक्त विसर्जन यात्रा में शामिल हुए वहीं दूसरी ओर कहीं बप्पा को भक्तों ने छप्पन भोग लगाया एक ओर फूलों से सजे पंडाल बप्पा की सुन्दरता सबको उनकी ओर आकर्षित कर रही थी तो वहीं दूसरी ओर बप्पा प्रेमियों की खुशी उनके उत्साह में नजर आ रही थी। जिसमें पंडित अमित शर्मा के आचार्यत्व में पंडित शुभम शर्मा के द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना संग मंदिरों और पंड़ालों में सुबह भक्तों का तांता लगा रहा तो वहीं शाम होते सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजनों,को देख भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। पंडाल में शुक्रवार को भक्तों ने बप्पा के चरणों में सिर झुका उनका आशीर्वाद लिया।

भगवान गणेश को लगाया छप्पन भोग

हीरवा गाँव मे चल रहे श्री गणेशोत्सव के दसवें दिन बुधवार को भगवान गणेश को 56 भोग समर्पित किया गया। छप्पन भोग आकर्षण का केन्द्र रहा। छप्पन भोग स्वर्गीय महावीर प्रसाद अग्रवाल की याद में पोते अतुल अग्रवाल,बेटे मनीष अग्रवाल के द्वारा भगवान गणेश को छप्पन भोग लगाया गया। फिर श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर नारायण सिंह शेखावत, धर्मपाल यादव ASI रिटायर्ड, श्यामसुंदर शर्मा,सजन शर्मा, शिवकुमार अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, इंद्रकुमार प्रजापत, ओम प्रकाश अग्रवाल, नवल शर्मा, विक्रम यादव, अनिल मिश्रा, ऋषि सोनी, बंटी शर्मा, अशोक मिश्रा, निखिल अग्रवाल, गुलज़ारी तंवर,राजेश शर्मा,अनिल शेखावत, अनुज मिश्रा, मोहन लाल सोनी,चंदन शर्मा,बलबीर सिंह शेखावत, जीतू झाझडिया महिलाओं में अनीता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, उर्मिला मिश्रा, सुषमा मिश्रा, संगीता शर्मा, सुमित्रा शर्मा एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

गाजे-बाजे के साथ हुआ मूर्तियों का विसर्जन

गणेश जी महाराज की मूर्ति ठाकुर जी मंदिर से गांव में चारो तरफ भ्रमण कर श्रद्धा और भक्तिमय वातावारण में भक्तों के बीच विराजमान रहने के पश्चात विघ्नहर्ता गणेश अपने धाम को वापस लौटने के लिए चल पड़े। गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पंडित अमित शर्मा के आचार्यत्व में पंडित शुभम शर्मा ने मंगलमूर्ति की वैदिक मंत्रोच्चार से हवन एवं पूजन कर भक्तों के हाथों में रक्षासू़त्र बांध यजमान जनों ने प्रसाद वितरित किया। गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में गणेश प्रतिमा को फूलों की मालाओं एवं सिंदूर से अलौकिक श्रृंगार कर के वाहन पर रखा गया, ढोल-नगाड़े की धुनों एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे के बीच भगवान गणेश को रंग-गुलाल वर्षा करते हुए गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए भक्तजन झूमते-नाचते हुए हीरवा में विसर्जन स्थल के लिए निकल पड़े। हिरवा विसर्जन स्थल पर धूमधाम से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करके सभी के लिए सुख समृद्धि की मनोकामना मंगलमूर्ति से की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin