[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान की टीम पहुँची पंजाब, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

राजस्थान की टीम पहुँची पंजाब, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित

राजस्थान की टीम पहुँची पंजाब, बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित

फतेहपुर : पंजाब की बाढ़ त्रासदी में इंसानियत का फ़र्ज निभाते हुए सीकर जिले के फतेहपुर व किरडोली से सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक टीम राहत लेकर पहुँची। टीम ने फाजिल्का जिले सहित बाढ़ प्रभावित गाँवों और सरकारी राहत शिविरों में ज़मीनी स्तर पर राहत कार्य किया।

टीम में आम आदमी पार्टी नेता व सामाजिक कार्यकर्ता तैयब महराब खान, शाहिद किरडोली, जोंटी हेतमसर, मोहसीन खान एमडी, आदिल और टीम रियाद शामिल रहे। उन्होंने स्थानीय प्रशासन, बीएसएफ जवानों और फाजिल्का विधायक नरेंद्रपाल सिंह सावना के सहयोग से ज़रूरतमंद परिवारों तक सामग्री पहुँचाई। राहत सामग्री में राशन पैकेट, बच्चों के कपड़े, चप्पल, तिरपाल, टॉस बिस्किट सहित रोज़मर्रा की ज़रूरत की चीजें शामिल थीं।

टीम सदस्यों ने कहा कि इस कठिन समय में पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। तैयब महराब खान ने बताया कि पाकिस्तान बॉर्डर से लगे ज़िलों में सबसे ज़्यादा नुक़सान हुआ है, और उनकी टीम वहाँ तक पहुँचने में सफल रही। उन्होंने आगे भी राहत कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin