[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में नागरिक सुविधाओं के लिए शहर चलो अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में नागरिक सुविधाओं के लिए शहर चलो अभियान

लोहारू–पिलानी, डाबला–खेतड़ी–सिंघाना–चिड़ावा व झुंझुनूं–मंडावा–फतेहपुर–रतनगढ़ नई रेल लाइनें बिछाने की मांग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

फतेहपुर : फतेहपुर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने शहर चलो अभियान की शुरुआत की है। नगर परिषद सभागार में गुरुवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में अभियान से अधिक लोगों को जोड़ने और उन्हें इसका लाभ देने पर चर्चा की गई। ये अभियान 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इसकी तैयारियों के लिए नगरपरिषद फतेहपुर 4 से 12 सितंबर तक वार्ड स्तर पर विशेष कैंप लगाएगी।

ये है विस्तृत कार्यक्रम

4 सितंबर को वार्ड 27 से 35 में कैंप लगेंगे। 8 सितंबर को वार्ड 11 से 19 में कैंप होंगे। 9 सितंबर को वार्ड 38 से 46 में कैंप आयोजित किए जाएंगे। 10 सितंबर को वार्ड 21 से 24 और 48 से 53 में कैंप लगेंगे। 11 सितंबर को वार्ड 1, 2, 3, 7, 8, 9, 10, 20, 54 और 55 में कैंप होंगे। 12 सितंबर को वार्ड 4, 5, 6, 25, 26, 36, 37 और 47 में कैंप लगाए जाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker