[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उपभोक्ता आयोग में न्याय टेबल पर बैठे और त्वरित न्याय पाये


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उपभोक्ता आयोग में न्याय टेबल पर बैठे और त्वरित न्याय पाये

राष्ट्रीय लोक अदालत की प्री-काउंसलिंग 8 सितम्बर से शुरू

झुंझुनूं : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील ने पीड़ित उपभोक्ताओं को त्वरित न्याय देने और मुकदमेबाजी से हमेशा के लिए छुटकारा दिलाने के लिए विगत राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान उपभोक्ता आयोग झुंझुनूं के साथ-साथ सीकर व चूरू में न्याय टेबल लगाने का नवाचार किया था। जो काफी कारगर होने के साथ ही बड़ी संख्या में पीड़ितों को राहत देने की अभिनव शुरुआत थी। जिसे आगे बढ़ाते हुए 13 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्धित लम्बित मामलों के साथ-साथ प्री-लिटिगेशन के प्रकरणों के दोनों पक्षों की प्री-काउंसलिंग 8 सितम्बर सोमवार से उपभोक्ता आयोग में न्याय टेबल पर होगी और उपभोक्ताओं को राष्ट्रीय लोक अदालत दिवस 13 सितम्बर तक न्याय टेबल पर त्वरित न्याय मिलेगा।

उक्त जानकारी देते हुए सदस्य प्रमेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार मील के मार्गदर्शन में बैंक, कोचिंग, विद्युत विभाग, बीमा कम्पनी, टोल कम्पनी, नगरपालिका, जलदाय विभाग, मोबाइल कम्पनी, हाउसिंग सोसायटी, परिवहन विभाग, सीवरेज सेवाप्रदाता कम्पनी, अस्पताल,पासपोर्ट, डाकघर, ट्रेवलस सेवा इत्यादि से सम्बंधित जिला आयोग के लम्बित मामलों और प्री-लिटिगेशन के प्रार्थना पत्रों से सम्बन्धित पक्षकारों की न्याय टेबल पर लोक अदालत की मूल पवित्र भावना के अनुरूप प्री-काउंसलिंग करवाई जाकर प्रकरणों का निस्तारण करवाने का सद्प्रयास आयोग की ओर से किया जायेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin