[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

होटल पर खाने को लेकर विवाद:रात में साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ और लूट की, संचालक को पीटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

होटल पर खाने को लेकर विवाद:रात में साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ और लूट की, संचालक को पीटा

होटल पर खाने को लेकर विवाद:रात में साथियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ और लूट की, संचालक को पीटा

सादुलपुर : सादुलपुर में तारानगर रोड स्थित धोलिया गांव के बस स्टैंड पर बने एक होटल में बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ और संचालक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात करीब 11 बजे हुई, जब चार–पांच युवक गाड़ी लेकर होटल पर पहुंचे।

थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने बताया कि होटल संचालक शिवराज ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों के पास लाठी, सरिया, पाइप और डंडे थे। आते ही उन्होंने होटल के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। शोर सुनकर जब शिवराज बाहर आया तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की, जिससे उसके हाथ और कमर पर चोटें आईं।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में एक युवक कुलदीप पुत्र फूलाराम, निवासी महलाना, शामिल है। कुलदीप मंगलवार शाम करीब 5 बजे होटल पर खाना खाकर गया था। उसी दौरान हुए विवाद के बाद उसने धमकी दी थी कि देख लूंगा। बाद में रात को अन्य साथियों के साथ लौटकर हमला किया और गल्ले से करीब 15 हजार रुपए निकाल ले गया।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। थाना अधिकारी का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin