[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुएं की मोटर चलाते समय करंट से मौत:श्रीमाधोपुर के मूंडरू में 25 वर्षीय युवक की जान गई, पिछले साल हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

कुएं की मोटर चलाते समय करंट से मौत:श्रीमाधोपुर के मूंडरू में 25 वर्षीय युवक की जान गई, पिछले साल हुई थी शादी

कुएं की मोटर चलाते समय करंट से मौत:श्रीमाधोपुर के मूंडरू में 25 वर्षीय युवक की जान गई, पिछले साल हुई थी शादी

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के मूंडरू कस्बे में एक दुखद घटना सामने आई। सांवला कुआं के रहने वाले 25 वर्षीय कानाराम सैनी की करंट लगने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह कानाराम खेत में कुएं की मोटर चलाने गए थे। मोटर स्टार्टर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के ताऊ चेताराम सैनी ने घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत कानाराम को श्रीमाधोपुर राजकीय अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्रीमाधोपुर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया।

कानाराम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। उनकी शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। परिवार में एक बड़ी बहन हैं। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin