झुंझुनूं : बिटिया इन ऑफिस : एक दिन के लिए बिटिया बनी उपभोक्ता आयोग की मानद अध्यक्ष
बिटिया इन ऑफिस : एक दिन के लिए बिटिया बनी उपभोक्ता आयोग की मानद अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार कपूरचंद कुलिश की जयंती पर 20 मार्च को बिटिया इन ऑफिस अभियान के अंतर्गत कलेक्टर की बेटी रहीसा बानो ने जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष की सीट पर बैठकर कार्य किया। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष मनोज मील ने बिटिया को आयोग के कार्यों एवं कंज्यूमर प्रोटक्शन एक्ट के बारे में बताया। मानद अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर बिटिया रहीसा बानो ने आयोग की कार्यशैली के बारे मे जानकारी ली। इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष मनोज मील बताया कि इस अभियान के माध्यम से बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा तथा बेटियां अपने परिजनों के कार्यस्थल के बारे में जान पायेंगी ।
गौरतलब है कि रहीसा बानो को 2016 में जिला कलेक्टर के द्वारा गोद लिया गया था रहीसा बानो वर्तमान में न्यू राजस्थान कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा है । इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के इस कदम की सराहना की ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2040864


