[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फर्जी डॉक्यूमेंट्स से थार बेची, 15 लाख ठगे:पत्नी और बच्चों के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए पैसे, आरोपी ने फ्रेंड के नाम कराई गाड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

फर्जी डॉक्यूमेंट्स से थार बेची, 15 लाख ठगे:पत्नी और बच्चों के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए पैसे, आरोपी ने फ्रेंड के नाम कराई गाड़ी

फर्जी डॉक्यूमेंट्स से थार बेची, 15 लाख ठगे:पत्नी और बच्चों के अकाउंट में ट्रांसफर करवाए पैसे, आरोपी ने फ्रेंड के नाम कराई गाड़ी

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में फर्जी डॉक्यूमेंट से महिंद्रा थार गाड़ी बेचने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने 15 लाख रुपए देकर आरोपी से गाड़ी खरीद ली, लेकिन उसने गाड़ी के डॉक्यूमेंट नहीं दिए। बाद में पता चला कि गाड़ी आरोपी के नाम नहीं है और उसने फर्जी डॉक्यूमेंट से गाड़ी बेच दी है। पुलिस को दी शिकायत में उपेंद्र जांगिड़ (40) निवासी पलथाना (सीकर) ने बताया- जनवरी 2024 में उन्होंने अपने रिश्तेदार प्रशांत जांगिड़ के माध्यम से राकेश नाम के व्यक्ति से महिंद्रा थार गाड़ी खरीदने के लिए 15 लाख में सौदा किया था।

पीड़ित ने 10 लाख कैश दिए

गाड़ी का सौदा होने के बाद उसने 2 लाख 50 हजार रुपए राकेश की पत्नी सुशीला के बैंक खाते में, 1 लाख रुपए प्रिया शर्मा के फोन-पे नंबर पर और 10 लाख रुपए कैश दिए थे। जिसके बाद आरोपी ने गाड़ी उपेंद्र को सौंप दी, लेकिन राकेश ने गाड़ी के डॉक्यूमेंट नहीं सौंपे। उससे डॉक्यूमेंट्स की कहने पर वह बार-बार टालमटोल करता रहा।

आरोपी ने फ्रेंड के नाम कराई गाड़ी

कुछ दिनों बाद जांच पड़ताल करने पर पता चला कि गाड़ी राकेश की नहीं है, बल्कि किसी और के नाम से है। उपेंद्र ने जब गाड़ी अपने नाम ट्रांसफर करने को कहा तो, राकेश ने पहले बहाने बनाए और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। आरोप है कि राकेश ने गाड़ी को अपने फ्रेंड रमेश सिंह तंवर के नाम ट्रांसफर करवा दिया।

सब इंस्पेक्टर को सौंपी जांच

उपेंद्र ने 11 मई को उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन राकेश जांच में सहयोग के लिए नहीं आया। उसकी पत्नी ने पुलिस को आश्वासन दिया था कि गाड़ी जल्द ट्रांसफर करा दी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रंगलाल कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin