[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्काउट-गाइड्स ने निकाली तिरंगा रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्काउट-गाइड्स ने निकाली तिरंगा रैली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्काउट-गाइड्स ने निकाली तिरंगा रैली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देशानुसार राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि इस अवसर पर स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स ने स्वास्तिक बनाकर देश की समृद्धि की कामना की। युवाओं ने तिरंगा हाथ में लेकर जोश और उत्साह के साथ मैराथन दौड़ लगाई। इस दौरान मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया और स्काउट गाइड कार्यालय से कारुंडीय रोड, मोदी रोड, वाल्मीकि बस्ती होते हुए तिरंगा रैली निकाली गई।

देशभक्ति के गीतों और “भारत मां की जय” के नारों से गूंजती रैली को भामाशाह एवं वरिष्ठ स्काउटर उमेश रोहिल्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के बाद सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान है तथा हमें राष्ट्र की अस्मिता, एकता और अखंडता को बनाए रखने में पूर्ण योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर सी.ओ. गाइड सुभिता महला, पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, राष्ट्रपति स्काउट उमेश रोहिल्ला, दिनेश कुमार, जयपाल सिंह, विक्रम सिंह, ओमप्रकाश मीणा, रामदेव सिंह गढ़वाल, विजय गर्वा, रौनक वर्मा सहित सैकड़ों स्काउट्स-गाइड्स, रोवर्स-रेंजर्स उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22