[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला हुई बेहोश:अस्पताल में कराया भर्ती, महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला हुई बेहोश:अस्पताल में कराया भर्ती, महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

अतिक्रमण हटाने के दौरान महिला हुई बेहोश:अस्पताल में कराया भर्ती, महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में नारनौल रोड पर स्थित एक विवादित प्लॉट से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया। गुरुवार शाम को हुई कार्रवाई के दौरान एक महिला बेहोश हो गई। बेहोश महिला को तुरंत सिंघाना अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

महिला ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कार्रवाई के समय तहसीलदार बुहाना बजरंग लाल जाखड़ सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था। महिला के परिवार का कहना है कि इस जमीन पर कोर्ट में रामचंद्र सैनी व हजारीलाल खटीक के बीच मुकदमा विचाराधीन है।

परिवार के अनुसार उनके पास स्टे व कुडकी से संबंधित दस्तावेज भी हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने जबरन कार्रवाई की। परिवार का आरोप है कि वे विवादित प्लॉट पर एक छोटी सी दुकान चलाकर व भैंस पालकर अपना गुजारा कर रहे थे। इस अचानक हुई कार्रवाई से उनका रोज़गार भी छिन गया है। वे मानसिक रूप से भी काफी आहत हैं। मामले की निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62