[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं सुसमा ​दीदी हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं सुसमा ​दीदी हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

रक्षाबंधन पर बहने अपने पिता व भाई को हेलमेट पहनने का दिलाए संकल्प - मुख्य अभियन्ता खत्री

सीकर : सुरक्षित सड़क मार्ग अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं सुसमा दीदी हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को सावित्री बाई फुले महिला महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य अभियन्ता गुणवत्ता नियंत्रक, सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर जसवन्त लाल खत्री ने कहा कि राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में सुरक्षित सड़क मार्ग एवं सुसमा अभियान की शुरूआत की गई है।

उन्होंने बताया कि अभियान का श्रेय नारी शक्ति को समर्पित है। पहले चरण में सार्व​जनिक निर्माण की महिला अभियन्ताओं द्वारा प्रदेश भर में स्कूल व कॉलेजों में सड़क जागरूकता संबंधी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। दूसरे चरण में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियन्ताओं द्वारा रक्षाबंधन से पूर्व 1200 रूपये का हेलमेट 300 रूपये में दिया जाएगा, जिससे बहने रक्षाबंधन पर अपने भाई और पिता को राखी के साथ संकल्प दिलाएगी की वें जब भी बाहर जाये आवश्यक रूप से हेलमेट का उपयोग करे। इसके बाद आगामी 11 अगस्त से 12 सितम्बर तक हमारी टीम राजस्थान के 19 शहरों में जाकर प्रत्येक शहर के 7 किलोमीटर के सड़क को मॉडल रोड़ का बनाने का अभियान चलाया जायेगा।

विशिष्ठ अतिथि आरटीओ डॉ. विरेन्द्र सिंह राठौड़ ने यातायात नियमों की पालना करने के साथ ही सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियों के बारें में जानकारी प्रदान की। वहीं प्रशिक्षण प्राप्त सभी बालिकाओं को अतिथियों ने हेलमेट भी वितरित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. महाविद्यालय सचिव ओपी सैनी ने की। इस अवसर पर अधीक्षण अभियन्ता पीडब्लयूडी जेपी यादव, अधिशाषी अभियन्ता गुणवत्ता नियंत्रक वेद प्रकाश उपाध्याय, अधीशाषी अभियन्ता अल्का मील, कनिष्ठ अभियन्ता रेणु सहारण, एएओ सुमन भामू सहित ​महाविद्यालय स्टॉफ व बालिकाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62