[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी के लीखवा में ग्रामीणों का प्रदर्शन:बोले-गांव में जलभराव से आवाजाही मुश्किल, समाधान की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी के लीखवा में ग्रामीणों का प्रदर्शन:बोले-गांव में जलभराव से आवाजाही मुश्किल, समाधान की मांग की

पिलानी के लीखवा में ग्रामीणों का प्रदर्शन:बोले-गांव में जलभराव से आवाजाही मुश्किल, समाधान की मांग की

पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में आम रास्ते पर जलभराव की समस्या से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह रास्ता छापड़ा, बेरी, सुजड़ोला और सरदारपुरा सहित कई गांवों को जोड़ता है। इस मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग पैदल, बाइक और अन्य वाहनों से आवाजाही करते हैं। कई दिनों से हो रहे जलभराव के कारण इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से पानी लंबे समय तक जमा रहता है। इससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन बनी रहती है। आए दिन बाइक सवारों के गिरने की घटनाएं हो रही हैं।

शुक्रवार को लीखवा गांव के वार्डवासियों ने इस समस्या के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि सिर्फ चुनाव के समय ही दिखाई देते हैं। उसके बाद जनता की कोई सुध नहीं ली जाती।

प्रदर्शनकारियों ने जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में विनोद जांगिड़, प्रभुराम मेघवाल, मांगेराम, कृष्ण शेखावत, सत्यवीर, सत्यवीर भांडीया, शेर सिंह भांडीया, अनूप कुमार, धापा देवी, पूनम देवी सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22