[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना का मास्टर प्लान 2047 तैयार:30 अगस्त तक आपत्ति दे सकेंगे शहरवासी, 90 हजार से अधिक आबादी के अनुसार बढ़ेगी सुविधाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना का मास्टर प्लान 2047 तैयार:30 अगस्त तक आपत्ति दे सकेंगे शहरवासी, 90 हजार से अधिक आबादी के अनुसार बढ़ेगी सुविधाएं

नीमकाथाना का मास्टर प्लान 2047 तैयार:30 अगस्त तक आपत्ति दे सकेंगे शहरवासी, 90 हजार से अधिक आबादी के अनुसार बढ़ेगी सुविधाएं

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगर पालिका में मास्टर प्लान (प्रारूप) 2047 की पुस्तिका का विमोचन और मानचित्रों की प्रदर्शनी का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मास्टर प्लान 2047 की पुस्तिका का विमोचन किया। विमोचन के बाद नगर पालिका के ईओ अभिषेक सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को ‘एक मां’ के नाम पर पौधे वितरित किए।

सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर ने खेल ग्राउंड में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि नीमकाथाना में मास्टर प्लान 2047 को लागू करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अब एक महीने तक आपत्तियां और लोगों के सुझाव लिए जाएंगे।

बाजोर ने कहा कि इससे मास्टर प्लान में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं होगी। आगे चलकर लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

तहसीलदार एवं कार्यवाहक ईओ अभिषेक सिंह ने बताया कि यह मास्टर प्लान वर्ष 2047 तक शहरी क्षेत्र के सुव्यवस्थित विकास का खाका तय करेगा। वर्तमान में नगर की आबादी 52 हजार है। 2047 तक यह 90 हजार तक पहुंचने का अनुमान है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि 2047 के मास्टर प्लान में 30 गांव को शामिल किया गया है जिसमें सभी गांव के ग्रामीणों से उनकी राय ली जाएगी और अधिकारियों से उनकी बैठक कर उनकी सुनवाई की जाएगी।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा सहायक पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा,पूर्व विधायक फूलचंद गुर्जर नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता महेंद्र गोयल, इंद्राज सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22