[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में जिला स्तरीय सम्मान समारोह:राजगढ़ ने कई कार्यक्रमों में हासिल किया 100 फीसदी लक्ष्य, कार्मिकों का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

चूरू में जिला स्तरीय सम्मान समारोह:राजगढ़ ने कई कार्यक्रमों में हासिल किया 100 फीसदी लक्ष्य, कार्मिकों का सम्मान

चूरू में जिला स्तरीय सम्मान समारोह:राजगढ़ ने कई कार्यक्रमों में हासिल किया 100 फीसदी लक्ष्य, कार्मिकों का सम्मान

सादुलपुर : राजगढ़ ब्लॉक में कल्याणकारी कार्यक्रमों से सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में आयोजित संपूर्णता अभियान जिला स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली ने कहा-राजगढ़ ब्लॉक ने विभिन्न पैरामीटर में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति की है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विधायक न्यांगली और जिला कलेक्टर सुराणा ने बताया कि सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों से क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली बढ़ रही है।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों को सम्मानित किया गया। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत बेटियों का जन्मोत्सव भी मनाया गया। राजीविका महिलाओं ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। जिला कलेक्टर सुराणा ने बताया-आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम के तहत राजगढ़ ब्लॉक में विकास को गति दी जा रही है। सामाजिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही सक्षम और सुदृढ़ समाज का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है। अतिथियों ने नशामुक्ति अभियान और पोषण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। वहीं कार्यक्रम गुरुवार सुबह होना था, मगर बारिश होने के चलते देरी से हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22