सुलताना के निजी अस्पताल में नवजात बदलने के शक में हंगामा, डीएनए जांच कराने की मांग
सुलताना के निजी अस्पताल में नवजात बदलने के शक में हंगामा, डीएनए जांच कराने की मांग
सुलताना : कस्बे के दीप हॉस्पिटल में नवजात बदलने के शक में हंगामा हो गया। मामला पुलिस तक पहुंच गया। श्यामपुरा गांव की एक प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर नवजात शिशु को बदलने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि पहले उन्हें लड़का होने की सूचना दी गई, लेकिन कुछ समय बाद अस्पताल स्टाफ ने बताया कि लड़का नहीं, लड़की हुई है। इससे परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। दरअसल दीप हॉस्पिटल में श्यामपुरा निवासी अजय कुमार की पत्नी और महरमपुर निवासी मुकेश की पत्नी
डिलीवरी डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। दोनों के प्रसव एक ही समय पर हुए। श्यामपुरा की महिला के परिजनों का कहना है कि पहले उन्हें स्टाफ ने लड़का होने की जानकारी दी, इस पर मिठाई भी बांट दी गई। लेकिन करीब एक घंटे बाद लड़की होने की जानकारी दी गई। तब पुलिस को सूचना दी और बच्चे की पहचान सुनिश्चित करने के लिए डीएनए टेस्ट की मांग की। पुलिस ने दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए। सुलताना थाने के एएसआई राजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बयान लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में अस्पताल की प्रभारी डॉ. कमलेशकुमारी का कहना है ओटी वाले मरीज को बाहर शिफ्ट करने के लिए स्टाफ बाहर आया तो स्टाफ ने बोला कि बच्चा ठीक है। उसे परिजनों ने लड़का समझ लिया। जबकि बिंदु को ओटी में ही बता दिया था कि लड़की हुई है।