[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की मीडिया, सोशल मीडिया एवम् आईटी जिला संयोजक व सहसंयोजको की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की मीडिया, सोशल मीडिया एवम् आईटी जिला संयोजक व सहसंयोजको की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने की मीडिया, सोशल मीडिया एवम् आईटी जिला संयोजक व सहसंयोजको की घोषणा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, चूरू विधायक हरलाल सहारण, लोकसभा प्रत्याशी देवेन्द्र झाझड़िया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, सादुलपुर विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पूनियां व वरिष्ठ नेताओं की सहमती से अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुऐ जिला मीडिया, जिला सोशल मीडिया एवम् जिला आई.टी. संयोजक एवम् सहसंयोजको की घोषणा की है। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने बताया कि जिला मीडिया संयोजक पद पर रवि दाधीच, जिला सोशल मीडिया संयोजक अभय सोनी, जिला आई टी संयोजक पद पर रमेश शर्मा को दायित्व प्रदान किया गया है इसी क्रम में जिला मीडिया सहसंयोजक पद पर नीरज जांगिड़, राजीव शर्मा, जिला सोशल मीडिया सहसंयोजक पद पर सुरेश मिश्रा,नोमान खांन एवम् जिला आई. टी. सहसंयोजक पद पर भरत पारीक व सुमित्रा सैन को दायित्व प्रदान किया गया है। इनकी नियुक्ति पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ‌, विधायक हरलाल सहारण ने सभी जिला पदाधिकारियों को शुभकामनाए देते हुऐ कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया एवम् आई.टी. ये तीनो अंग आज महत्वपूर्ण है और इनका कार्य पार्टी की विचारधारा एवम् सरकार की नीतियों को नीचे तक पहुचाना है। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ ने जिस प्रकार पूर्ण समर्पण भाव के साथ कार्य किया है उसी रूप में आगे भी वो कार्य करते रहेगे एवम् इसका लाभ पार्टी की विचारधारा को मिलेगा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि इस टीम ने पूर्व में भी शानदार कार्य किया है हमें गर्व है कि हमारी जिला सोशल मीडिया टीम ने पूर्व में प्रदेश में श्रेष्ठ टीम का खिताब हासिल कर हमें गौरवान्वित किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22