[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति गठित:5 सदस्य नियुक्त किए, स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देंगे और शिकायत भी करेंगे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति गठित:5 सदस्य नियुक्त किए, स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देंगे और शिकायत भी करेंगे

चिड़ावा में रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति गठित:5 सदस्य नियुक्त किए, स्टेशन को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देंगे और शिकायत भी करेंगे

चिड़ावा : रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुसार चिड़ावा रेलवे स्टेशन के लिए स्टेशन सलाहकार समिति (एससीसी) का गठन किया गया है। यह समिति दो वर्ष तक कार्यरत रहेगी। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, जयपुर ने इसको लेकर स्टेशन अधीक्षक चिड़ावा को पत्र भेजा। सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद समिति में नरेन्द्र सैनी, देवेन्द्र वर्मा, कन्हैया लाल लाठ और सोहन लाल वर्मा, सुरेन्द्र वर्मा को सदस्य बनाया गया है। स्टेशन मास्टर संजीव कुमार ने सभी सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

रेलवे के निर्देशानुसार, स्टेशन निदेशक या स्टेशन अधीक्षक या स्टेशन मास्टर इस समिति के संयोजक और अध्यक्ष होंगे। वर्ष 2025 और 2026 में समिति की बैठकें साल में तीन बार होंगी। ये बैठकें जनवरी, मई और सितंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएंगी। समिति का मुख्य उद्देश्य यात्री सुविधाओं में सुधार करना है। ये यात्रियों के सुझाव और शिकायतें रेलवे तक पहुंचाएगी। इससे चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। स्थानीय गणमान्य लोगों ने इस पहल के लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin