[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संजू ज्वैलर्स ने जीता शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 का खिताब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

संजू ज्वैलर्स ने जीता शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 का खिताब

फतेहपुर की जग्गा रेडी टीम उपविजेता, विजेता टीम को मिला ₹1.11 लाख का नगद पुरस्कार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

कोलसिया (नवलगढ़) : एचएमटी ग्रुप कोलसिया के तत्वावधान में सीताराम शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित शेखावाटी प्रीमियर लीग-6 (2025) रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार रात को शानदार अंदाज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का खिताब संजू ज्वैलर्स बाय (वीर भूमि झुंझुनूं) ने रोमांचक मुकाबले में जग्गा रेडी (फतेहपुर) को हराकर जीता।

फाइनल मैच में फतेहपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए झुंझुनूं की टीम ने 95 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में फतेहपुर की टीम लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचकर मात्र एक रन से मुकाबला हार गई। रोमांच की चरम सीमा तक पहुंचे इस फाइनल मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मैच के बाद शानदार आतिशबाजी ने समारोह को और भी रंगीन बना दिया।

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल रहे। उन्होंने विजेता टीम को ₹1,11,000 व उपविजेता टीम को ₹55,555 का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की। उन्होंने कहा कि शेखावाटी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो उन्हें मंच देने की। उन्होंने एचएमटी ग्रुप द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस भव्य रात्रिकालीन प्रतियोगिता की सराहना की।

विधायक ने कहा कि खिलाड़ी और सैनिक ही देश का नाम रोशन करते हैं, अतः उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है। उन्होंने हारी हुई टीम को निराश न होने और निरंतर अभ्यास करते रहने की सलाह दी।

प्रतियोगिता के मैन ऑफ द सीरीज अजीत कड़वासरा को आयोजकों की ओर से मोटरसाइकिल भेंट की गई। इस मौके पर अतिथियों ने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं का भी सम्मान किया।

कुमावास गांव की हेप्पी खींचड़, जो हाल ही में एशिया कप में भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम की सदस्य रही, को भी मंच पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह पल खेल प्रेमियों और ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहा।

आयोजन समिति व मंच संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कोलसिया सरपंच कांता देवी ने की। विशिष्ट अतिथियों में बाय सरपंच तारा पूनिया, सरपंच प्रतिनिधि महेश पारीक, परसरामपुरा सरपंच करणीराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

आयोजन की कमान एचएमटी ग्रुप के संचालक भामाशाह हेमंत दूत और उनकी टीम के हाथ में रही। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत साफा व पुष्पमालाओं से किया गया। मंच संचालन सुमेर सिंह दूत और धर्मवीर रेपस्वाल ने किया।

यह प्रतियोगिता न केवल खेल के प्रति जनमानस में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बनी, बल्कि क्षेत्रीय प्रतिभाओं को पहचान देने का सशक्त मंच भी साबित हुई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin