[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक चूरू आए, माटीकला कामगारों/दस्तकारों हेतु जागरूकता शिविर में की शिरकत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक चूरू आए, माटीकला कामगारों/दस्तकारों हेतु जागरूकता शिविर में की शिरकत

श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक चूरू आए, माटीकला कामगारों/दस्तकारों हेतु जागरूकता शिविर में की शिरकत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक चूरू आए तथा जिला मुख्यालय स्थित प्रजापति भवन में हीआयोजित माटीकला कामगारों / दस्तकारों हेतु जागरूकता शिविर में शिरकत की। इस अवसर पर बोर्ड अध्यक्ष टाक ने कहा कि प्रदेश सरकार माटीकला कामगारों को सुदृढ़ करने के लिए संकल्पित है। प्रदेश सरकार मिट्टी कला से जुड़े कामगारों को निःशुल्क विद्युत चालित चाक व मिट्टी गूंथने की मशीन उपलब्ध करवा रही है। चूरू में 60 मशीनें स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने जिले में मशीन वितरण के लाभार्थी माटीकला कामगारों का अभिनंदन किया।

ओम सारस्वत ने कहा कि सरकार ने भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए बोर्ड का संचालन किया है। बोर्ड की जमीनी उपयोगिता है। हम योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठाएं तथा और स्वरोजगार हेतु प्रेरित हों। राजस्थान सरकार युवाओं को कौशल विकास से जोड़कर उनके सुदृढ़ भविष्य के लिए संकल्पित है। सरकार ने असंख्य अवसर खोले हैं। परिवेश के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर हम रोजगार की संभावनाओं पर विचार करें।

उद्योग महाप्रबंधक उजाला ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्वरोजगार हेतु ऋण योजनाओं व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। नायब तहसीलदार महेंद्र गहलोत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा अंतर्गत आयोजित शिविरों की जानकारी दी। इस अवसर पर कमला प्रजापत व संजय टाक ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुरेश प्रजापत, भानसिंह, लिखमीचंद, सुभाष, हनुमान, किशनलाल किरोड़ीवाल, कन्हैयालाल टाक सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin