[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिलावट समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिलावट समाज की 200 प्रतिभाओं का सम्मान

सम्मान से प्रतिभाओं में निखार आता है: डॉ. शमशाद अली

झुंझुनूं : शहर के चेज़ारान मोहल्ले में कर्बला स्थल पर रविवार को सिलावट चेजारा समाज की 200 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस समारोह में कक्षा 5,8,10 और 12 वीं में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं, नीट उत्तीर्ण करने वालों, महिला एडवोकेट व नर्स सहित कुल 200 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सतार सिलावट (पाली) ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान सराहनीय कदम है। असि.प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली ने कहा कि सम्मान से प्रतिभाओं में निखार आता है और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रोत्साहित होते हैं। उन्होंने ऐसे सम्मान समारोह समय-समय पर होते रहने चाहिए।

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं: सद्दाम हुसैन

एडवोकेट सद्दाम हुसैन ने अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अधिकाधिक उनसे लाभान्वित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं से हम हमारे लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य आरिफ अली ने किया। इस अवसर पर पूर्व कृषि उप निदेशक अकरम अली, एडवोकेट क़ुर्बांन अली, जाकिर ,इकरार अली, सलीम अली सरपंच गांगियासर, पार्षद इलियास अली, खादिम अली, नासिर अली, आसकिन, जाकिर अली, लियाकत अली, खलील अहमद, मुमताज, सलीम, तैय्यब हुसैन, सद्दाम हुसैन, जावेद अली प्रोग्रामर अधिकारी, ज़ुबेर,रियाज , खालिद ने विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin