[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खनन कंपनी का केसीसी दौरा:कोलिहान और चांदमारी खदान का किया निरीक्षण, भारत-चिली खनन सहयोग पर की चर्चा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खनन कंपनी का केसीसी दौरा:कोलिहान और चांदमारी खदान का किया निरीक्षण, भारत-चिली खनन सहयोग पर की चर्चा

खनन कंपनी का केसीसी दौरा:कोलिहान और चांदमारी खदान का किया निरीक्षण, भारत-चिली खनन सहयोग पर की चर्चा

खेतड़ी : चिली की प्रमुख सरकारी खनन कंपनी कोड़लको के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को तीसरे दिन केसीसी प्रोजेक्ट की कोलिहान और चांदमारी खदान का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने कोलिहान अंडरग्राउंड खदान में 124 मीटर की गहराई तक जाकर खनन प्रक्रिया का निरीक्षण किया। चांदमारी ओपन कास्ट खदान के दौरे के दौरान टीम ने इसे पुनः चालू करने की योजनाओं की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने खदान में आधुनिक तकनीकों और सुरक्षा मानकों का अध्ययन किया। उन्होंने खनन उपकरणों, श्रमिक सुरक्षा और उत्पादन प्रक्रियाओं पर विस्तृत चर्चा की।

केसीसी प्रशासन भवन में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कार्यपालक निदेशक जी.डी. गुप्ता ने की। गुप्ता ने खेतड़ी परियोजना की वर्तमान उपलब्धियों और भविष्य की रणनीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि केसीसी गुणवत्ता और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है। कोड़लको के प्रतिनिधियों ने चिली में अपनाई जा रही आधुनिक खनन तकनीकों की जानकारी साझा की। चिली में डिजिटल खनन, ऑटोमेटेड ड्रिलिंग और डेटा एनालिटिक्स का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। यह दौरा भारत और चिली के बीच खनन क्षेत्र में तकनीकी सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77