[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में लाइन मैन की करंट लगने से मौत:बीएसएनएल ऑफिस के सामने पोल पर काम कर रहा था, हाई वोल्टेज करंट लगने से गिरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में लाइन मैन की करंट लगने से मौत:बीएसएनएल ऑफिस के सामने पोल पर काम कर रहा था, हाई वोल्टेज करंट लगने से गिरा

सादुलपुर में लाइन मैन की करंट लगने से मौत:बीएसएनएल ऑफिस के सामने पोल पर काम कर रहा था, हाई वोल्टेज करंट लगने से गिरा

सादुलपुर : सादुलपुर में करंट की चपेट में आने से लाइन मैन की मौत हो गई। लाइन मैन बिडली पोल पर काम कर रहा था। इस दौरान अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई। हादसा सादलपुर में गुरुवार देर शाम को बीएसएनएल ऑफिस के सामने हुआ। मिली जानकारी के अनुसार ख्याली गांव निवासी लीलाधर शर्मा (40) पोल पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में हाई वोल्टेज करंट आ गया। करंट लगते ही लीलाधर नीचे गिर पड़ा। आस-पास मौजूद लोगों ने उसे एंबुलेंस की मदद से उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

करंट की चपेट में आने से लाइन मैन लीलाधर शर्मा की मौत हो गई।
करंट की चपेट में आने से लाइन मैन लीलाधर शर्मा की मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को राजगढ़ के राजकीय उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। शुक्रवार सवेरे परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जिनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

लीलाधर के पिता सत्य नारायण शर्मा भी बिजली बोर्ड में कार्यरत थे। उनका करीब 15 साल पहले हार्ट अटैक से निधन हो गया था। लीलाधर 10 साल पहले बिजली बोर्ड में नौकरी पर लगा था। परिजनों का कहना है कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। वे अस्पताल पहुंचकर विस्तृत जानकारी लेंगे।

एक्सईएन धीरज चंद ने बताया कि लीलाधर शर्मा की करंट लगने से मौत हो गई। वो बीएसएनल ऑफिस के सामने बिजली पोल पर काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने शटडाउन भी लिया हुआ था, लेकिन ऊपर से गुजर रही 33000 केवी लाइन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77