[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया

एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया

खेतड़ी नगर : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केसीसी प्रोजेक्ट के सौजंय से केसीसी टाउनशीप के बी टाईप पार्क व चांदमारी क्षेत्र में एक भावनात्मक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहल एक पेड़ मां के नाम का शुभारंभ केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पीडी बोहरा, एस शिवदर्शी, एस गुहा, सजूसी सेम, डा. सुजीता, सवाईसिंह सिराधना मौजूद थे। गया।

अभियान की शुरुआत बी टाईप पार्क में हुई, केसीसी प्रोजेक्ट के कर्मचारी व अधिकारियों ने अपनी मां के सम्मान में एक-एक पौधा रोपित किया। महिला समाज अध्यक्ष रीना गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाना है, बल्कि मातृत्व को प्रकृति से जोड़कर लोगों को भावनात्मक रूप से जागरूक करना है। जीडी गुप्ता ने कहा कि मां जीवन का मूल है और पेड़ पृथ्वी का जीवन। जब हम अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाते हैं, तो यह न केवल एक वृक्षारोपण है, बल्कि एक कृतज्ञता का प्रकटीकरण भी है।

इस मौके पर वीके इंद्रा, विपिन शर्मा, आनंद कुमार पांडे, डा. गोपाल राठी, नागेश राजपूरोहित, अभिषेक पारीक, राजवीर सिंह, सुनिल कटेवा, मुन्नालाल जैदिया, जितेंद्र कत्याल, राजा आशिष, एसएस दईया, जगदीश जोशि, अनूपसिंह, बंटी शिवदर्शी, ममता राजपूरोहित, कमलेश इंद्रा, प्रिया दीक्षित आदि ने पौधा लगा कर उसकी देखभाल की शपथ ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin