डीईओ के कार्यग्रहण पर रेसा के शिक्षा अधिकारियों ने किया सम्मान
डीईओ के कार्यग्रहण पर रेसा के शिक्षा अधिकारियों ने किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिला मुख्यालय पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक के पदों पर नव पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारियों के पदस्थान उपरांत कार्यग्रहण करने पर शिक्षा अधिकारियों के संगठन रेसा द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया । शनिवार को राजेश मील ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर तथा संतोष सोहू ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक के पद पर कार्यग्रहण किया । कार्यग्रहण के अवसर पर राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद जिला इकाई झुंझुनूं के शिक्षा अधिकारियों ने एडीईओ प्रमोद आबूसरिया व रेसा प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन गढ़वाल के साथ कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेट कर स्वागत व सम्मान किया । इस अवसर पर राजवंती सरावग, राजकुमार सिहाग, विजयलाल कपूरिया, राधेश्याम सुमन, कुलदीप खरवास, कपिल कुलहरि, प्रकाश चाहर,संजय झाझडिया, नरेंद्र कुमार, संजय सोमरा, सुनील तिलोटिया, प्रदीप मील, रणजीत कुमार, रुचिरा बालीवाल, सुशीला राव, उर्मिला, अनुराधा व अन्य प्रधानाचार्यों ने दोनों जिला शिक्षा अधिकारियों का स्वागत किया ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042280

